एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 दिसम्बर तक
बलरामपुर 22 नवम्बर 2024। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। सहायक आयुक्त आदिवासी बलरामपुर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 11 नवंबर से अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए 11 से 19 दिसम्बर तक समय घोषित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 19 जनवरी 2को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन का प्रयोग कर सकते हैं।
