अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी
कोण्डागांव, 22 नवम्बर 2024। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विकास खण्ड माकड़ी के शासकीय हाई स्कूल ठेमगॉव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य छत्रपालशाह जुर्री, व्याख्याता कृष्ण कुमार बेलसरिया एवं सहायक ग्रेड-2 लोकेश कुमार दर्राे बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर दिया गया है।
