एसईसीएल का एई-अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ ऋ22 नवंबर 2024। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के दो अफसरों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अफसरों में असिस्टेंट इंजीनियर संजय सिंह और जीएम कार्यालय के अधीक्षक वी श्रीनिवास शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, आमाखेरवा निवासी अंकित मिश्रा एसईसीएल में ठेकेदारी करते हैं। हाल ही में एक टेंडर जारी किया गया था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया था। इस पर अंकित ने असिस्टेंट इंजीनियर संजय सिंह से मुलाकात की और वर्क ऑर्डर जारी करने के संबंध में जानकारी ली। संजय सिंह ने वर्क ऑर्डर जारी करने के बदले 11 हजार रिश्वत की मांग की। जिसमें से चार हजार जीएम कार्यालय के अधीक्षक श्रीनिवास को देने की बात कही। एसीबी ने योजना बनाकर ट्रेप किया और संजय को अंकित से 7 हजार तथा श्रीनिवास को 4 हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

इन्हें भी पढ़े