बलौदाबाजार हिंसा मामले का एक आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार
बलौदाबाजार 21 नवंबर 2024। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष टंडन के रूप में हुई है, जिसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आशीष की पहचान की थी, जो परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात में शामिल था। अब तक इस मामले में कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में विधायक देवेंद्र यादव और ओम प्रकाश बंजारे के खिलाफ पुलिस ने 450 पन्नों का चार्जशीट पेश की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र यादव के खिलाफ 452 पन्नों की चार्जशीट जिला सत्र न्यायालय में पेश की है। चार्जशीट में उन्हें गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें साजिश रचना, जान से मारने की कोशिश, आगजनी और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई आपराधिक धाराएं शामिल हैं। देवेंद्र यादव के वकील आनंदी शंकर मिश्रा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 तारीख का समय दिया है।
