मतदाता सूची तैयार करने में गड़बड़ी, पंचायत सचिव निलंबित

बलरामपुर 21 नवम्बर 2024। विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत सिलाजु के पंचायत सचिव श्री बुद्धदेव सिंह को मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में वार्डों में गड़बड़ी एवं लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बुद्धदेव सिंह को पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के मतदाता सूची तैयार करने वार्ड क्रमांक 10 से 14 कुल 05 वार्डों में गड़बड़ी एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरती गयी है,जिसके चलेत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में बुद्धदेव सिंह ग्राम पंचायत सिलाजू, का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इन्हें भी पढ़े