एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 6वीं क्लास में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
मोहला 21 नवंबर 2024। मोहला-मानपुर-अं.चौकी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं 11 नवंबर से से 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए 11 से 19 दिसंबर तक का समय दिया गया है। प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया है। यह विद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और संसाधन उपलब्ध कराता है। योग्य विद्यार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
