ग्राम घुघवा (क) में जन समस्या निवारण शिविर 22 को
दुर्ग, 21 नवम्बर 2024। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार पाटन विकासखण्ड के ग्राम घुघवा (क) में 22 तारीख को स्वामी आत्मानंद इग्लिश मेडियम स्कूल में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। समस्त विभाग के अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ शिविर में प्रातः 10 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
