नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची छापने टेंडर 3 दिसबंर तक जमा होंगे
बलरामपुर 21 नवम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम निर्वाचन के लिए वार्डवार एवं विकासखण्डवार तैयार की गई निर्वाचक नामावली के मुद्रण के लिए मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म का मूल्य (100 रुपये) निर्धारित है। निविदा फार्म जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर से किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं जिला निर्वाचन कार्यालय में 3 दिसम्बर को तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन शाम को उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
