मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच, पांच दिसंबर तक पेश कर सकते है कथन, शपथ, दावा-आपत्ति

नारायणपुर, 21 नवम्बर 2024। सोनपुर थाना अतंर्गत ग्राम नेन्दूर के जंगल पहाड़ में 4 अक्टूबर को हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी पुरूष एवं चार महिला नक्सली मारे जाने के फलस्वरूप अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा, अभयजीत सिंह मण्डावी को दण्डाधिकारी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है, तो वे पांच दिसम्बर तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त आवेदन एवं दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े