नगरीय निकाय चुनाव, रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2024। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचनके लिए रिटर्निंग अधिकारी (नगर पालिका) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (नगर पालिका) नियुक्त किया गया है। जिसमें नगर पालिक निगम हेतु अपर कलेक्टर रिटर्निंग अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर राम सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी फागेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर देव सिंह उइके एवं आयुक्त नगर पालिक निगम डी.एन. कश्यप को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत सीतापुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार तुषार मानिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा होंगें। वहीं नगर पंचायत लखनपुर हेतु रिटर्निंग अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार सुश्री दीप्ती जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी को नियुक्त किया गया है।
