एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन

सूरजपुर/20 नवंबर 2024/ छ.ग. राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणि संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रति विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6 वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जिला/विकासखण्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.ekklavya.cg.nic.in पर 11 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक भर सकेगें।

इन्हें भी पढ़े