योजनाओं के सेचुरेशन के लिए लगाएं कैम्प – कलेक्टर
गरियाबंद 19 नवम्बर 2024। विभागीय योजनाओं में प्रगति के संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर सभी प्रकरणों का समय – सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लोगों को योजनाओं से शत- प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से छुटे हुए पात्र लोगों के लिए विशेष रूप से सेचुरेशन कैम्प लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सर्वे सूची अनुसार मुलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों की जानकारी लेकर उन्हें सेचुरेशन कैम्प में लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इसके लिए सभी जनपद सीईओ को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा बैठक में वन अधिकार पट्टों के लिए लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने ऐसे लंबित प्रकरणों की विधिवत जांच परीक्षण कर आवश्यक निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही अपात्र आवेदनकर्ताओं को पात्रता के संबंध में उचित जानकारी भी देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्माण के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने छुटे हुए बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
