स्वरोजगार स्थापना के लिए जागरूकता शिविर 21 को
कोण्डागांव, 19 अक्टूबर 2024। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाओं एवं औद्योगिक नीति के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता शिविर 21 को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत, केशकाल में आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, निवास, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत का अनापति, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ उपस्थित हो सकते हैं। उक्त शिविर में सेवा क्षेत्र ग्राहक सेवा केन्द्र, मोटर सायकल रिपेयरिंग, सिलाई, मोबाईल रिपेयरिंग और निर्माण क्षेत्र ईंट निर्माण, वेल्डिंग, जालीतार निर्माण, पापड़, आचार निर्माण, फर्नीचर इत्यादि क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापना के लिए सहायता प्रदाय की जाएगी।
