नियद नेल्लानार ग्राम गामावाड़ा व बासनपुर में मनाया गया विश्व शौचालय दिवस
दंतेवाड़ा, 19 नवंबर 2024। विश्व शौचालय दिवस पर मंगलवार को नियद नेल्लानार ग्राम गामावाड़ा और बासनपुर में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम गमावाडा के ही निवासी श्री जितेंद्र भास्कर द्वारा अपने नये व्यक्तिगत शौचालय का उदघाटन किया और हमेशा शौचालय का उपयोग करने का शपथ लिया। उसके पश्चात ग्राम बासनपुर में ग्रामीण समुदाय ओर स्कूल के बच्चों शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकालकर साथ ही शौचालय के हमेशा उपयोग पर रंगोली बना कर जागरूकता संदेश दिया।
