मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत

दंतेवाड़ा, 19 नवंबर 2024। स्थानीय कारली पुलिस लाइन हेलीपैड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय प्रवास पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया