तकनीकी त्रुटि में सुधार, अब ऑफलाइन आवेदन 22 तक

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2024। 14 उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़, आमाबेड़ा, भानुप्रतापपुर, कोरर, चारामा, हल्बा, दुर्गूकोंदल, कोड़ेकुर्से, हरनगढ़, बांदे, कोयलीबेड़ा, नरहरपुर, सरोना और नरहरदेव में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन हेतु तकनीकी त्रुटि आ गई थी, जिसमें आवश्यक सुधार करके जिले की वेबसाईट के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हांेने पूर्व लिंक में आवेदन किया है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही हो तो अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में जिले के मेल आईडी sagesonlineform@gmail.com में 22 तारीख तक मेल कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।