प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महंत सुभद्रा आत्या से मुलाकात की
नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालिकाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए विख्यात महंत सुभद्रा आत्या से आज मुलाकात की।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“छत्रपति संभाजी नगर में मेरी मुलाकात महंत सुभद्रा आत्या से हुई। वह महानुभाव पंथ से जुड़ी रही हैं। बालिकाओं की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने में उनका काम बहुत प्रेरणादायक है।”
