उपराष्ट्रपति 15 को काशी जाएंगे
काशी में नमो घाट की पट्टिका का अनावरण करेंगे उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 नवंबर, 2024 को काशी, उत्तर प्रदेश जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति नमो घाट की पट्टिका का अनावरण करेंगे एवं काशी की देव दीपावली में सम्मिलित होंगे।
