पहले दिन करीब 53 हजार क्विंटल धान खऱीदी

गरियाबंद 14 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी खुशी की लहर है। जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने अपने एक लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए कृषक भी शामिल है। गुरुवार से सभी 67 समितिया के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी शुरुु हो गई। पहले दिन के लिए एक हजार 386 किसानों के 53 हजार 620 क्विंटल धान खरीदने टोकन जारी किया गया जिसके आधार पर किसान धान खरीदी केन्दऱ् पहुंचे।

इन्हें भी पढ़े