कलेक्टर ने जनजाति समाज के प्रमुखों की बैठक लेकर गौरव दिवस उत्साह से मनाने की अपील की

गरियाबंद 14 नवंबर 2024। बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जनजाति समाज प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में शामिल जनजाति समाज के प्रतिनिधियों को जनजातीय गौरव दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने अपील की। उन्होंने सभी जनजाति सदस्यों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए आग्रह करते हुए अपने आसपास के लोगों को भी गौरव दिवस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राजधानी में भी वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर बैठक में मौजूद जनजाति समाज प्रमुखों ने भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में उत्साह के साथ शामिल होने की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नवीन भगत भी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े