अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही, 407 बोरी जब्त

रायगढ़ए 14 नवंबर 2024। 14 अवैध धान की आवक रोकने निगरानी दल भी सक्रिय है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसको लेकर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हुए हैं।इसी क्रम में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 407 बोरी धान जब्त किया गया है। छिछोर उमरिया में जांच दल द्वारा जन्मज्य गुप्ता के घर पर 127 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के घर पर धान भंडारण की सूचना मिली थी। जिसके पश्चात एसडीएम प्रवीण तिवारी के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। वहां भंडारित धान के संबंध में जब व्यक्ति से पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जांच दल के द्वारा अवैध रूप से रखे धान को जब्त किया गया। लैलूंगा ब्लॉक के झगरपुर में मुकेश कुमार अग्रवाल के यहां 180 बोरी और सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के यहां से 100 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर मंडी नियमों के तहत संयुक्त जांच दल द्वारा जब्त किया गया।

इन्हें भी पढ़े