शराब घोटाला, आईएएस अनिल टुटेजा-अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली राहत

बिलासपुर 13 नवंबर 2024। शराब घोटाला केस के मुख्य आरोपियों पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाइकोर्ट से राहत मिली है। दोनों ने खुद को रायपुर जेल में ट्रांसफर किए जाने को लेकर हाइकोर्ट के अपील की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
दोनों को रायपुर जेल से कांकेर और जगदलपुर की जेल में ट्रांसफर किया गया था। वकील सौरभ डांगी ने बताया कि, जेल सुप्रीटेंडेंट ने एक एप्लिकेशन अदालत में पेश की थी। जिनमें उन्होंने दोनों पर शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए दोनों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। जिसे कोर्ट के स्वीकार कर लिया था। इस फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में अपील की गई थी। याचिका में कहा गया था कि उनका केस रायपुर में चल रहा है, उनका वकील और परिवार वहां है ऐसे में हमारे लिए कोर्ट का फैसला मुश्किल खड़ी कर रहा है। दोनों की ओर से यह भी बताया गया कि निचली अदालत ने उन्हें सुनवाई का अवसर नहीं दिया था। पूरे मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों की अपील स्वीकार करते हुए उन्हें तुरंत रायपुर जेल शिफ्ट करने का ऑर्डर प्रशासन को जारी किया है। पूरे मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच द्वारा की गई।