धान खरीदी, समस्या से निजात के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

कोरिया 13 नवम्बर 2024। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि के दौरान आने वाली समस्याओं/कठिनाईयों के त्वरित गति से निराकरण एवं अवैध धान परिवहन संग्रहण की जानकारी हेतु जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 31 में धान खरीदी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिसमें धान खरीदी अवधि तक 24 घण्टे अमृताश मिश्रा, विफलदास मानिकपुरी, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर परमांनद, नारायण राजवाड़ें एवं सचिव बृजभान सिंह तथा दिलीप कुमार को कलेक्टर परिसर स्थिति जिला स्तरीय धान नियंत्रण कक्ष क्रमांक 31 में डयूटी लगाई गई है। धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। दूरभाष नम्बर 07836-232330 तथा कॉल सेंटर नम्बर 1800-233-3663 में भी दर्ज कराया जा सकता है।