उपचुनाव, भाटागांव में चेकिंग के दौरान 27 लाख जब्त
रायपुर 11 नवंबर 2024। उपचुनाव के मद्देनजर राजधानी के थाना पुरानी बस्ती भाटागांव में एसएसटी पॉइंट लगाया गया। जहां जांच के दौरान कार क्रमांक सीजी 8 एआर 8800 को रोक कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते ने तलाशी ली तो काले रंग में नगदी 27 लाख 10 हजार मिले। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत कार चालक नहीं दे पाया। आचार संहिता होने के कारण उक्त रकम को जब्त कर लिया गया है।
