विधायक देवेंद्र यादव 14 तक न्यायिक रिमांड पर
बलौदाबाजार 11 नवंबर 2024। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। पुलिस ने न्यायालय से 14 तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिस पर 13 तारीख को सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर सरकारी ऑफिस में हुई आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं।
