प्रधानपाठक पदोन्नति काउंसलिंग में शामिल हुए 24 टीचर

गरियाबंद 7 नवंबर 2024। सहायक शिक्षक एलबी को प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत किया है। विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक में कॉउसंलिंग आयोजित की गई। जिसमें 24 शिक्षकों की ओपन कॉउसंलिंग की गई। जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि कॉउसंलिंग प्रक्रिया संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार की गई। दो शिक्षको द्वारा बिना शासन के नियम निर्देशो, शासन की प्रक्रियाओं का ज्ञान न होने के कारण विभाग की छबि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरी प्रकिया में काउंसलिंग समिति में शामिल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, सहा. सांखिकी अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, स्थापना शाखा की उपस्थिति में किया गया। तद्नुसार नियुक्ति आदेश पदांकित शाला हेतु संबंधित प्रधानपाठकों को जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग में 24 शिक्षक उपस्थित रहें। मैनपुर के 20 शिक्षकों के पदोन्नति के लिए 26 शालाओं को कॉउंसलिंग हेतु प्रदर्शित किया था। जिसमें शिक्षक विहिन 2, एवं 24 एकल शिक्षकीय शाला सम्मिलित किये गये थे। जिसमें 18 शिक्षको द्वारा ओपन कॉउसलिंग में पदस्थापना किये जाने हेतु सहमति प्रदान की। 2 शिक्षकों द्वारा पदस्थापना हेतु शाला चयन में असहमति प्रदान की गई ।
तीन शिक्षकों का पदोन्नति हेतु 6 शालाओं को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें 4 शाला शिक्षक विहिन एवं 2 एकल शिक्षकीय शालाओं को सम्मिलित किया गया था। जिसमें प्राथमिकता कम में 2 शिक्षकों द्वारा पदस्थापना हेतु सहमति प्रदान किया गया एवं 1 शिक्षक द्वारा पदस्थापना हेतु शाला चयन में असहमति प्रदान किया। देवभोग अंतर्गत 1 शिक्षक के पदोन्नति हेतु कुल 2 एकल शिक्षकीय / शिक्षक विहिन शालाओं को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें संबधित शिक्षक द्वारा पदस्थापना स्थल चयन में असहमति प्रदान किया गया । उपरोक्त कॉउंसलिंग प्रकिया लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाने यथा संभव सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक पदांकन हेतु अगर विकासखंड में पद रिक्त हो तो उसी विकासखंड में अगर विकासखंड में पद रिक्त ना हो तो जिले के समीपस्थ विकासखंड में पदस्थ किया जाने के निर्देश दिए गए है। उपरोक्त आदेश निर्देश के पालनार्थ सभी शिक्षकों को संबधित विकासखंड के शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में ही पदस्थ किये जाने हेतु कॉउसंलिंग आयोजित किया गया था। विकासखंड मैनपुर के शिक्षको द्वारा किसी प्रकार की कॉउंसलिंग के विरूद्ध में आपत्ति नही की गयी। किन्तु देवभोग विकासखंड में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी. द्वारा अपना गृह फिगेंश्वर में पदस्थ हेतु मॉग किया जा रहा था। जो कि संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के विपरीत होने के कारण उनके गृह विकासखंड के शाला में पदांकन हेतु आबंटित नही किया जा सका।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.