बंधक श्रम सर्तकता समिति गठित

दुर्ग, 04 नवंबर 2024। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बंधक श्रम पद्धति अधिनियम 1976 की धारा 13 (1) के अंतर्गत बंधक श्रमिक सतर्कता समिति का गठन किया है। जिसमें अपर कलेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, उपसंचालक पंचायत दुर्ग, उपसंचालक समाज कल्याण दुर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग, सहायक संचालक जनसंपर्क दुर्ग एवं जिला रोजगार अधिकारी दुर्ग सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति से श्री हर प्रसाद आडिल, संतोष मारकण्डेय, संतलाल कोडप्पा, सामाजिक कार्यकर्ता नीतू श्रीवास्तव एवं प्रीति खरे, ग्रामीण विकास विभाग से श्री अजीत चंद्राकर, सुनीता वर्मा एवं दिव्या साहू, वित्तीय एवं ऋण संस्थाओं के प्रतिनिधित्व हेतु लीड बैंक अधिकारी जिला दुर्ग तथा सहायक श्रम आयुक्त जिला दुर्ग सदस्य नियुक्त किए गए हैं।