एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश, आरोपी पकड़ाए

महासमुंद 04 नवम्बर 2024। जिले के शहर के कन्या शाला के करीब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तड़के सुबह करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़ रुपये निकालने की कोशिश की।इस दौरान वहां से गुजर रही पेट्रोलिंग पार्टी ने चोरों को धर दबोचा।
थाना प्रभारी शशांक पौराणिक के मुताबिक अनुसार एसबीआई एटीएम में तड़के सुबह करीब 3 बजे 2 चोरों ने एटीएम से रुपये चोरी की नीयत से एक्टिवा से एटीएम पहुंचे। पहले एटीम से पैसा निकालने का प्रयास किया। नहीं निकलने पर मशीन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पहचान छुपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को भी रॉड से तोड़ने का प्रयास किया। एटीम में लगे अलार्म को भी चोरों ने तोड़ दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे पेट्रोलिंग टीम की नजर पड़ी तो एटीम का शटर गिरा हुआ पाया और बाहर स्कूटी दिखी। जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने जाकर देखा तो एक आरोपी अंदर ही था। दूसरा आरोपी भाग निकला। जिसे पकड़ कर थाना लाया गया। दोनों आरोपी समीप ग्राम राजासेवैया खुर्द के रहने वाले है। जिन्होंने पहले एटीम से पैसा निकालने की कोशिश की। जिसके बाद मशीन में तोड़फोड़ किया। पुलिस ने आरोपी महेश कुमार सांडे पिता घनश्याम सांडे ( 21) निवासी राजा सेवैय्या खुर्द थाना पिथौरा और देवेंद्र ठाकुर उर्फ टोबो पिता दीनदयाल (25 ) निवासी टप्पा सेवैय्या को गिरफ्तार किया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.