पिकअप की टक्कर से किशोर घायल

महासमुंद 04 नवम्बर 2024। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में पिकअप की टक्कर से एक 16 वर्षीय किशोर घायल होगया। खरोरा के बिहारी कलेत ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा अमन कलेत अपने साथी डमरू डड़सेना, किसान साव और विकास सामले के साथ तालाब गया हुआ था। वह शाम 7.30 बजे पैदल अपने घर वापस आ रहा था। उचित मूल्य की दुकान के पास पिकअप क्रमांक सीजी 106 एचसी 1100 के चालक बरिहापाली निवासी सुनील मरावी ने अमन कलेत को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ 125 (ए), 281 बीएनएस तहत अपराध कायम किया है। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.