कलेक्टर ने लिया राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा

उप मुख्यमंत्री अरूण साव होंगे मुख्य अतिथि
रात 12 बजे तक चलेगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिलासपुर, 04 नवम्बर 2024/जिला स्तरीय राज्योत्सव स्थानीय पुलिस परेड मैदान में 5 नवम्बर को उत्साह के साथ मनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच, स्टॉल, पार्किंग सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन किया। राज्य सरकार की पिछले लगभग 10 माह की फ्लैगशीप योजनाओं को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शनी में सजाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 40 से ज्यादा विभाग स्टॉल सजा रहे हैं। समारोह में स्थानीय के अलावा राष्ट्रीय स्तर की कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। प्रख्यात भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी सुरमयी प्रस्तुति देंगी।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में विधायक धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान शामिल होंगे। समारोह स्थल पर शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक आधा दर्जन संास्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति होगी। इस श्रृंखला में शाम 5 से 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति होगी। शाम 6 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय म्यूजिक बैण्ड एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुति, रात में 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय नर्तकों द्वारा ओडिसी एवं कत्थक नृत्य की प्रस्तुति, रात्रि 8 से 8.30 बजे तक अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप की डाूस प्रस्तुति, रात्रि साढ़े 8 से साढ़े 10 बजे तक सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति तथा रात्रि साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक लोक संगीत कार्यक्रम सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर की अंजोर छत्तीसगढ़ टीम द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.