जवाहर नवोदय विद्यालय : 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा, ऑनलाईन पंजीकरण 9 तक

बालोद, 04 अक्टूबर 2024। शिक्षा सत्र 2025-26 में पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि 09 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की ऑनलाईन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 तक है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.