उप-मुख्यमंत्री का दीपावली मिलन समारोह, सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी

कवर्धा 2 नवंबर 2024। दीपावली के अवसर पर विधायक कार्यालय में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। समारोह में जिले के कोने-कोने से आए ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और बच्चों ने अपनी उपस्थिति से इसे ऐतिहासिक बना दिया। सुबह से ही लोग समारोह स्थल पर उपमुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा होने लगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने मिठाइयां बांटकर सभी का स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नागरिकों का अभिवादन किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंनने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, और यह पर्व हमारे जीवन में नई आशा और उन्नति का संचार करता है। हमें यही सिखाता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें। दिवाली मिलन समारोह ने जिलेवासियों के मन में खुशी और उल्लास का संचार किया, साथ ही उन्हें प्रदेश के नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्थन का भी एहसास दिलाया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, अनिल ठाकुर, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, बीरेन्द्र साहू, रामकृष्ण साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.