राष्ट्रपति के साथ राजभवन परिवार ने कराई फोटोग्राफी
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
