राष्ट्रपति का भिलाई हेलीपैड पर स्वागत
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शनिवार को आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुचीं । राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का हेलीपैड पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु साय, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
