स्वास्थ्य, स्वच्छता महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक

गरियाबंद 24 अक्टूबर 2024। स्वास्थ्य, स्वच्छता महिला एवं बाल विकास स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे की अध्यक्षता में हुई। जिसमे समिति के सदस्य- सदस्य, सभापति संचार एवं सकर्म समिति फिरतूराम कंवर, सदस्य, सभापति सहकारिता उद्योग एवं वन समिति श्रीमती धनमती यादव, श्रीमती केसरी धु्रव, सदस्य जिला पंचायत एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र फुलकर्रा में पदस्थ नर्स के लिए विभागीय आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण गिरसूल, मुढ़ीपानी, बासीन के संबंध मे निर्देश दिये गये। बासीन में आयुष्मान भवन जाने के रास्ते को पृथक से निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम दुल्ला में भी आयुष्मान भवन निर्माण की स्वीकृति हेतु मांग किया गया। फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ नर्स को 2 शिफ्ट मे ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन को स्वच्छाग्राही समूहों को स्वच्छता कार्य हेतु 6 हजार रूपये प्रदाय किये जाने के संबंध में जनपद पंचायतों को निर्देशित करने हेतु कहा गया। ट्रायसायकल का रख-रखाव एवं रिपेयरिंग ग्राम पंचायत सुनिश्चित करें इसके लिए किया जाना है। विकासखण्ड गरियाबंद के ग्राम पंचायत मजरकट्टा एवं विकासखण्ड देवभोग के ग्राम पंचायत चिचिया में सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्राम भालूडिग्गी में पहाड़ी इलाका होने से हर घर नल जल पानी की समस्या से अवगत कराया गया। गरियाबंद जिला में 650 टंकी निर्मित किया गया। जिसमें से 232 टंकी पूर्ण एवं 275 में कार्य प्रगति पर है। क्रेडा 219 प्रस्तावित है। जिसमें 142 लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 101 लगाया गया है। 17 में कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत लचकेरा में 12 क्रेडा में काम बंद सभापति महोदया द्वारा बताया गया है। ग्राम बकली, अरण्ड, सिर्रीकला, बोरिद, तरजंुगा एवं फुलकर्रा में टंकी निर्माण अपूर्ण हेतु शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। ग्राम पंचायत जामगांव के एक मोहल्ले में पानी की समस्या को शीघ्र निराकरण करने की समझाइश दिया गया है। इसके साथ साथ नल जल योजना में कार्य की प्रगति की समीक्षा लिया गया। संचालित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन, पेयजल, रनिंग वाटर की सुविधा सभी जगह व्यवस्थित कराने हेतु सभापति एवं सदस्यों द्वारा निर्देशित किया गया। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों को पेंशन के साथ 1 हजार रूपये मिलने के संबंध में निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत ऋण एवं सक्षम योजना के बारे में विस्तृत चर्चा के साथ साथ जिले मे पालना केन्द्र खोलने हेतु फिंगेश्वर के ग्राम-जामगांव, छुरा के ग्राम रावणाभांठा एवं मैनपुर को चिन्हांकित किया गया। इसी अनुक्रम मे छुरा अंतर्गत ग्राम रौनाभाठा में आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कराने हेतु मांग किया गया।