पशु संगणना 25 से
गरियाबंद 24 अक्टूबर 2024। हर पांच साल में पशु संगणना कराई जाती है। पशुधन संख्या संबंधी आकड़े एकत्रित करने के लिये राष्ट्रव्यापी 21 वी पशु संगणना 25 तारीख से प्रारम्भ होगी। उप संचालक डॉ ओ.पी. तिवारी ने बताया कि पहली बार पशु संगणना 1919 में किया गया था। पशुधन संबंधी समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पशु संगणना कार्य का विशेष महत्व है। सभी विकासखण्ड के 673 ग्राम और 4 नगरीय निकायों के 60 वार्डाे में किया जाना है। इसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों हेतु 72 प्रगणक एवं 17 सुपरवाईजर तथा एक जिला नोडल की टीम गठित की गई है। प्रगणक अपने आबंटित ग्राम एवं शहरी वार्ड में घर-घर जाकर पशु संगणना (गिनती) का कार्य करेंगे। जिसकी आनलाईन एन्ट्री मोबाईल एप के माध्यम से होगी। इस कार्य हेतु जिले के समस्त प्रगणक एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण पूर्व में दिया गया है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक डॉ. तिवारी ने जिले के समस्त पशुपालकों एवं आम नागरिक से संगणना कार्य में संलग्न प्रगणकों की संगणना कार्य में मदद करने की अपील की है।
