प्राकृतिक आपदा पर आर्थिक सहायता
जगदलपुर, 24 अक्टूबर 2024। कलेक्टर हरिस एस प्राकृतिक आपदा पीड़ित 2 परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम पिपलावण्ड निवासी ताराबती की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से पति श्री समलू को तथा ग्राम तालुर के निवासी जदु की मृत्यु डबरी सांप काटने से पत्नि श्रीमती रनती को प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित के बैंक खाते में शीघ्र अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
