चुनाव, छपाई के लिए टेंडर 20 तक
जगदलपुर, 24 अक्टूबर 2024। निर्वाचन आयोग की ओर से होने वाले नगरीय निकाय (नगरपालिका) एवं पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों की छपाई के लिए निविदाएं 20 नवंबर तक आमंत्रित किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन शाखा) से प्राप्त जानकारी अनुसार निविदा फार्म जिसका कि मूल्य सौ रूपए है कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं 20 तारीख को को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन दोपहर 4 बजे उसे खोला जाएगा। छफाई के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन नगरपालिका) प्राप्त की जा सकती है।
