पीएम आवास मेला में मिला सपनों का आशियाना, मकान पूरा होने पर सौंपी गई चाबी
मोहला, 24 अक्टूबर 2024। हर व्यक्ति और परिवार की जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता और सपना अपना खुद का मकान होने का होता है। ऐसे परिवार जो आर्थिक समस्या के चलते अपना खुद का मकान बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अपने अरमानों को पूरा कर रहा है। दशहरा मैदान में प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन किया गया। आवास मेला में अनेक परिवारों को मकान स्वीकृत एवं मकान पूर्ण हो जाने पर चाबी भेंट कर शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। आवास मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर एक परिवार का अपना खुद का मकान हो, सभी परिवार खुशहाल रहे। प्रधानमंत्री का यह संकल्पना आज पूरे देश के आवासहीन परिवारों के लिए कारगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा किया जा रहा है।
कलेक्टर एस जयवर्धन ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजीव शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हर परिवार का अपना आवास हो।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में निर्धारित लक्ष्य के 85 प्रतिशत आवास स्वीकृती का कार्य पुरा कर लिया गया है। कुल 33844 आवास स्वीकृत किया गया है। आने वाले समय में प्राथमिकता के साथ अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यालय अधिकारी श्रीमती केशवरी देवांगन, मदन साहू, खोरबाहरा राम यादव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
