अवैध रेत उत्खनन, 4 हाइवा सहित 8 वाहन जब्त

बलौदाबाजार, 24 अक्टूबर 2024। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा सहित 8 वाहन ज़ब्त किया गया है।
खनिज अधिकारी केके बंजारे ने बताया कि अधिकारी राजस्व आरआर दुबे के नेतृत्व में टीम ने कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन में 4 हाइवा और 2 ट्रेक्टर जब्त किया गया। ग्राम गिधपुरी क्षेत्र में टीम ने अवैध रेत उत्खनन के मामले मे 2 ट्रेक्टर जब्त किया है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जाँच की जा रही है।