कलेक्टर जनदर्शन में 8 आवेदन, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

मोहला 22 अक्टूबर 2024। कलेक्टर एस जयवर्धन ने मंगलवार को जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में 8 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर जनदर्शन में गांव मिरचे निवासी माधुरी ने प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम शामिल करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार माडिंगपिडिंग धेनु के समस्त ग्रामवासियों ने घास भूमि को आबादी घोषित करने संबंध में आवेदन प्रेषित किया। पाउरखेड़ा ठाकुर पारा के समस्त ग्राम वासियों ने पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण नई बोर खनन कराने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम पंचायत जक्के के नागरिकों ने भूमिगत जल संरक्षण विकास कार्य योजना में जोड़ने के संबंध में आवेदन दिया।