प्रेक्षक मार्कण्डेय ने मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया

    मोहला 22 अक्टूबर 2024। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक अपर कलेक्टर  सी एल मार्कण्डेय ने मंगलवार को अंबागढ़ चौकी के विभिन्न मतदान केन्द्रों के निर्वाचक नामावली का अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 5, 6, 8, 9 एवं आत्मानंद पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र 7, प्राथमिक शाला कान्हे एवं वार्ड क्रमांक 2, व 4,  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दरमियान सभी मतदान केन्द्रों में प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित पाये गये। उन्होंने संधारित सभी दस्तावेजों की जाँच की। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय में दावा आपत्ति लेने की अंतिम तिथि 23 तक निर्धारित थी, जिसे संशोधित कर 30 तक कर दिया गया है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी का भी जायजा लिया। इस मौके पर  डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती अनुरीमा टोप्पो, प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश चन्द्रा उपस्थित थे।