नगरपालिका निर्वाचन, नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, दावा-आपत्ति की तिथि बढ़ी

बलरामपुर 22 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षाण कार्यक्रम जारी किया गया था। जिसमें दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 की गई थी। परन्तु निर्वाचक नामावली के संबंध में दावा/आपत्ति प्राप्ति की अंतिम तिथि के संबंध में संशोधित करते हुए वृद्धि कर 30 तक किया गया है। साथ ही फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए जारी कार्यक्रम के आदेश में संशोधन किया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगरपालिका बलरामपुर अमित श्रीवास्तव ने समस्त मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी किये गये संशोधन आदेश से अवगत कराते हुए बताया अब दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 तक निर्धारित की गई है. 8 नवम्बर तक दावे/आपत्ति का निपटारा किया जाएगा साथ ही इसी दिन प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। 12 को प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण किया जाएगा। दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख-निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर, 20 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना, 22 तक चेकलिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना, 25 तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना व अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 27 को किया जाएगा।