श्रम मंत्री का 23-24 का दौरा कार्यक्रम
कोरबा, 22 अक्टूबर 2024। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 23 व 24 को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 23 को दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री देवांगन दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेला और विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे कलेक्टोरेट के नया सभाकक्ष में आयोजित विभागीय अधिकारी की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक प्रभारी मंत्री अध्यक्षता में आयोजित जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री रात 8 बजे मोहन टाकिज जमनीपाली में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उद्योग मंत्री 24 को सुबह 10.50 बजे चारपारा कोहड़िया से सीएसईबी फुटबाल मैदान के लिए प्रस्थान कर वहां आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। श्री देवांगन दोपहर 2.30 बजे अपने निवास चारपारा से कार द्वारा रवाना होकर शाम 5.30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।
