दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2024। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात सर्द होने लगी हैं। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगा है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और कराईकल में 18, 20 और 20 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।