पीएम आवास, जरूरमंद लोगों को मिला सुरक्षित व पक्का मकान – नेताम
कोरिया 18 अक्टूबर 2024। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास,मंत्री रामविचार नेताम आवास मेला कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला पंचायत के आडिटोरियम में आवास मेला का आयोजन किया गया था, जिसमें कोरिया सहित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से बड़ी संख्या में हितग्राही आए हुए थे। इसके पहले मंत्री श्री नेताम का जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योत्सना राजवाड़े, बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष सौभाग्यवती कुसरो, कलेक्टर कोरिया श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, कलेक्टर एमसीबी राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, एमसीबी के जिला पंचायत सीईओ नितेश उपाध्याय, पूर्व विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कृष्ण बिहारी जायसवाल, अनिल केशरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और पुलिस के जवानों ने सलामी दी।
