जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

बलरामपुर 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं जनसामान्य से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे