राज्योत्सव पांच को, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, संचालन समिति गठित
दुर्ग, 15 अक्टूबर 2024। पांच नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा समारोह के सफल संचालन के लिए तीन सदस्यीय कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के नोडल अधिकारी को सहयोग देने हेतु प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। अरविंद कुमार एक्का अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए बजरंग दुबे अपर कलेक्टर , विरेन्द्र सिंह संयुक्त कलेक्टर एवं हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण का दायित्व सौंपा गया है। मुकेश रावटे संयुक्त कलेक्टर को मंत्रीगण/संसदीय सचिव एवं गणमान्य अतिथियों को आमंत्रण पत्र के वितरण का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम को स्थल की साफ सफाई तथा फायर ब्रिगेड व्यवस्था का, एके श्रीवास कार्यपालन अभियंता , सुरेश पांडेय कार्यपालन अभियंता , प्रकाश देवरे कार्यपालन अभियंता एवं आर.एल. गायकवाड कार्यपालन अभियंता को मंच, स्टॉल, बैरिकेटिंग, सोफ़ा-कुर्सी, माइक, लाइटिंग आदि की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर , अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं हेमंत सिंह सहायक आयुक्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच की सभी व्यवस्था का, एस.एल. लकड़ा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अतिथियों हेतु शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो की व्यवस्था का, टीएस अत्री खाद्य नियंत्रक , हेमंत सिंह सहायक आयुक्त एवं राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त को स्थानीय कलाकारों को रुकवाने एवं ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी मिश्रा मंच संचालन का कार्य भी करेंगे। डॉ मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ हेमंत साहू सिविल सर्जन को चिकित्सा सुविधा-एंबुलेंस व्यवस्था हेतु, संदीप कुमार भोई उपसंचालक, दीपक मिश्रा खनिज अधिकारी, श्रीमती पूजा कश्यप साहू उपसंचालकएवं पंचराम सलामे तहसीलदार को आवश्यकता अनुसार फूलमाला, गुलदस्ता आदि, मंच पर कलाकारों के सम्मान हेतु शाल, श्रीफल आदि की व्यवस्था और महत्वपूर्ण अतिथियों एवं कलाकारों की सत्कार व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। लोकेश चंद्राकर आयुक्त एवं उत्कर्ष पांडेय कार्यपालन अभियंता पेयजल की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा एम.एस. सोरी उपसंचालक को राज्योत्सव के प्रचार-प्रसार का, सीमोन एक्का मुख्य महाप्रबंधक और विकास सरोदे श्रम पदाधिकारी को अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्टॉल आबंटन का एवं सर्व विभाग प्रमुख को विभागीय योजनाओं तथा उपलब्धियां का पोस्टर बैनर अथवा लाइव प्रदर्शन एवं प्रदर्शनी स्टॉल आयोजित करने का दायित्व सौंपा गया है। सभी प्रभारी अधिकारियों को कार्य आबंटन के अनुसार राज्योत्सव की तैयारी हेतु सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं तत्पूर्तापूर्वक संपादन करने कहा गया है। नियुक्त अधिकारी कार्य संपादन हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी अपने साथ लगाएंगे।
