पहला राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 18 से 22 तकस 300 जूनियर, यूथ रेडक्रॉस व काउंसलर होंगे

दुर्ग, 15 अक्टूबर 2024। प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट का आयोजन 18 से 22 अक्टूबर तक भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में होगा। रेडक्रॉस मीट में 33 जिलों के छात्र-छात्रा, काउंसलर एवं दल प्रभारी शामिल होंगे। लगभग 300 जूनियर, यूथ रेडक्रॉस एवं काउंसलर भाग लेंगे। पांच दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट हेतु कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे सामूहिक योग व व्यायाम एवं 8.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
प्रथम दिवस- अपरान्ह 1 बजे तक दल प्रभारियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों का पंजीयन किया जाएगा। अपरान्ह 3.30 बजे तक पूर्वाभ्यास के साथ समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात शाम 6.30 बजे तक जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। रात्रि 7.30 बजे तक भोजन तत्पश्चात रात्रि 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
द्वितीय दिवस- सुबह 8.45 बजे संभागवार प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण दिया जाएगा। तत्पश्चात हस्तकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सुबह 11.30 बजे प्रतिभागियों को यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अपरान्ह 12 बजे मार्चपास्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अपरान्ह 2.30 बजे प्रतिभागियों को फायर फाईटिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। तत्पश्चात निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे साहसिक गतिविधियां और शाम 5 बजे चाय एवं 5.30 बजे क्वीज (प्रश्नोत्तरी), अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे तक जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। रात्रि 8.30 बजे लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
तृतीय दिवस- सुबह 8.45 बजे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम एवं फर्स्ट एड प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अपरान्ह 2.30 बजे बाढ़ आपदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपरान्ह 3 बजे साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। शाम 5.30 बजे नगर भ्रमण, झांकी प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं फूड जंक्शन प्रतियोगिता, शाम 6.30 तक जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात रात्रि 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
चतुर्थ दिवस-सुबह 6 बजे तक युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण एवं 8.45 बजे जिले का भ्रमण कराया जाएगा। अपरान्ह 2.30 बजे कार्यशाला एवं अपरान्ह 3 बजे साहसिक गतिविधियां का आयोजन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे तक जिला प्रभारियों की बैठक व रात्रि 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पंचम दिवस- सुबह 6 बजे तक सामूहिक योग व व्यायाम, सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण एवं 9 बजे नगर भ्रमण कराया जाएगा। सुबह 10 बजे समापन कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास और अपरान्ह 1 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।