पंचायत-ननि चुनाव, 29 नवंबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2024. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार एवं पुनरीक्षण करने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम अनुसार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली तैयार करने बाबत सभी नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतवार रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदाता सूची प्राप्त कर नगरीय निकायवार तथा पंचायतवार वार्ड विभाजन करते हुए प्रारंभिक मतदाता सूची तैयार करके छफाई के पहले सभी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के नियुक्त रजिस्ट्रीकरण-सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम एवं निर्देश के अनुक्रम में जिला स्थित नगरीय निकायों में 16 तारीख को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तथा सभी मतदान केन्दों में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा दावा-आपत्ति 23 तक ली जा सकेगी। निराकरण के बाद 29 तारीख को सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को किया जाएगा।
इसी प्रकार पंचायत के लिए सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 तारीखा को किया जाएगा। दावा-आपत्ति 29 तक ली जाएगी। उसके बाद दावा-आपत्ति का निराकरण 4 नवबंतर तक किया जाएगा। अंतिम सूची 29 नवंबर को जारी की जाएगी।